समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 17अप्रैल।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने फिर संशोधित गाइडलाइन जारी की है। रात्रि कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी की गई है। जिसके अनुसार अब रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। नगर निगम क्षेत्र के आने वाले प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू रहेगा।
प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू लागू रहेगा। जनपद देहरादून के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शनिवार को भी खुले रहेंगे। धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक नहीं रहेगी। सार्वजनिक वाहन 50% यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगे। समस्त सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। समस्त जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान पूर्णता बंद रहेंगे। स्विमिंग पूल , स्पा सेंटर पूर्णत: बंद रहें।