30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले मुस्लिम इलाकों में क्या चल रहा, समझें विस्तार से

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 10 मार्च। रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 403 विधानसभा सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 271 सीटों पर बढ़त बनाकर सारे समीकरणों और चुनावी गुणा-गणित को ध्वस्त कर दिया है। मतगणना के बीच इस बार भी सभी की निगाहें मुस्लिम बहुल सीटों पर है, जहां पर सपा की साख दांव पर है तो भाजपा ने भी सेंधमारी के लिए हरसंभव की है। 2017 के चुनाव में इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि भाजपा ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों या सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। भाजपा ने 82 में से 62 ऐसी सीटों पर जीत हासिल की थी, जहां मुस्लिम वोटरों की आबादी एक तिहाई है।

मुस्लिम बहुल इलाकों में कौन आगे कौन पीछे

  1. बेहट- सपा गठबंधन से उमर अली खान
  2. सहारनपुर ग्रामीण- सपा से आशु मलिक
  3. कैराना- भाजपा से मृगांका सिंह
  4. थाना भवन- आरएलडी से अशरफ अली
  5. नजिबाबाद- सपा से तसलीम अहमद
  6. धामपुर- भाजपा से अशोक कुमार राणा
  7. कांठ- सपा से कमाल अख्तर
  8. ठाकुरद्वारा- सपा से नवाब जान
  9. मुरादाबाद ग्रामीण- सपा से नासिर कुरैशी
  10. मुरादाबाद शहर- सपा से युसुफ अंसारी
  11. कुंदरकी- सपा से जियाउर्रहमान
  12. बिलारी- भाजपा से परमेश्वर लाल
  13. संभल- सपा से इकबाल महमूद
  14. स्वार- सपा से अब्दुल्ला आजम

15.चमरौआ- सपा से नसीर खान

  1. रामपुर- सपा से आजम खान
  2. अमरोहा- सपा से महबूब अली
  3. सिवालखास- रालोद से गुलाम मोहम्मद
  4. किठौर- सपा से शाहिद मंजूर
  5. मेरठ- सपा से रफीक अंसारी
  6. मेरठ दक्षिण- सपा से आदिल चौधरी
  7. बागपत- भाजपा से योगेश धामा
  8. धौलाना- भाजपा से धर्मेश सिंह तोमर
  9. बुलंदशहर- भाजपा से प्रदीप कुमार चौधरी
  10. स्याना- भाजपा से देवेंद्र सिंह लोढ़ी
  11. कोल- सपा से शाज इसहाक अज्जू
  12. अलीगढ़- सपा से जफर आलम
  13. फिरोजाबाद- भाजपा से मनीषा
  14. बहेड़ी- सपा से अताउर्रहमान
  15. मीरगंज- सपा से सुल्तान बेग
  16. भोजिपुरा- सपा से शहजील इस्लाम अंसारी
  17. शाहजहांपुर- सपा से तनवीर खान
  18. बिसवान- सपा से अफजल कौशर
  19. शाहाबाद- सपा से आसिफ खान बब्बू
  20. भोजपुर- सपा से अरशद जमाल
  21. सिसामऊ- सपा से इरफान सोलंकी
  22. देवबंद- भाजपा से बृजेश

40.तिलाई- सपा से नईम गुर्जर

2017 में मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चली मोदी लहर

इस बार पूरे चुनाव के दौरान तीन बातें खूब चर्चा में रहीं। एक बुलडोजर, जिसे भाजपा ने आक्रामक तरीके से पेश किया वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 80 बनाम 20 फीसदी वाले बयान ने चुनावी माहौल को गरमाए रखा। योगी आदित्यनाथ का कहना था कि यूपी में 80 फीसदी हिंदू भाजपा के पक्ष में है, इसलिए इस बार की लड़ाई 80 बनाम 20 की है। हालांकि अंतिम चरण से पहले सीएम का हृदय परिवर्तन ने सारे राजनीतिक पंडितों को चकित कर दिया। ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री मुसलमानों के प्रति नरम रवैया दिखा रहे हैं। एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के साथ अपने रिश्तों को लेकर जवाब दिया और कहा कि मुसलमान उनसे प्यार करते हैं और वो भी मुसलमानों से प्यार करते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को योगी आदित्यनाथ ने  80 बनाम 20 का चुनाव बताया था। उनके इस बयान की विपक्ष ने काफी आलोचना की थी। विपक्ष ने योगी के इस बयान को सांप्रदायिक बताया था। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 20 फीसदी है। योगी आदित्यनाथ के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।

यूपी में करीब 20 फीसदी मुस्लिम मतदाता

उत्तर प्रदेश में करीब 20 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं और सूबे की कुल 143 सीटों पर मुस्लिम अपना असर रखते हैं। इनमें से 70 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20-30 फीसदी के बीच है जबकि 73 सीटें ऐसी हैं जहां मुसलमान 30 प्रतिशत से ज्यादा हैं। राज्य की करीब तीन दर्जन ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं और करीब 107 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता चुनावी नतीजों को हमेशा प्रभावित करते हैं।

30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला जिला

मुरादाबाद में 50.80 फीसदी, रामपुर में  50.57 फीसदी, बिजनौर में 43.04 फीसदी, सहारनपुर में 41.97 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 41.11 फीसदी, शामली में 41.73 फीसदी, अमरोहा में 40.78 फीसदी, हापुड़ में 32.39 फीसदी, मेरठ में 34.43 फीसदी, संभल में 32.88 फीसदी, बहराइच में 33.53 फीसदी, बलरामपुर में 37.51 फीसदी, बरेली में 34.54 फीसदी  और  श्रावस्ती में 30.79 फीसदी मुस्लिम मतदाता है।

इन जिलों में 15-30 फीसदी हैं मुस्लिम मतदाता

वहीं अन्य जिलों जैसे बागपत में 27.98  फीसदी, अमेठी में 20.06 फीसदी, अलीगढ़ में 19.85 फीसदी, गोंडा में 19.76 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 20.08 फीसदी, लखनऊ में 21.46 फीसदी, मऊ में 19.46 फीसदी, महाराजगंज में 17.46 फीसदी, पीलीभीत में 24.11 फीसदी, संत कबीरनगर में 23.58 फीसदी, , सिद्धार्थनगर में 29.23 फीसदी, सीतापुर में 19.93 फीसदी और वाराणसी में 14.88 फीसदी आबादी मस्लिमों की है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा को मिली थी भारी जीत

वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में भारी बहुमत के साथ आए। इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर का नतीजा रहा कि देवबंद की सीट भी भाजपा के विरोधी अपने पक्ष में नहीं कर सके। भाजपा उम्मीदवार ब्रजेश पाठक ने करीब तीस हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस सीट पर दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली रहे जिन्होंने 72,844 मत हासिल किए जबकि तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के माविया अली रहे जिन्होंने 55,385 मत हासिल किया। आश्चर्यजनक बात ये थी कि भाजपा ने उन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों या सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी। भाजपा ने 62 ऐसी सीटों पर जीत हासिल की थी, जहां मुस्लिम वोटरों की आबादी एक तिहाई है।

2012 में 69 मुस्लिम विधायक चुने गए थे

साल 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 69 मुस्लिम जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। यह उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की सबसे बड़ी संख्या थी। तकरीबन 22 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की आबादी में हिस्सेदारी 19 प्रतिशत है। लेकिन 403 सदस्यों वाली विधान सभा में 23 उनकी हिस्सेदारी घटकर लगभग 6 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 16 वीं विधानसभा में 69 सदस्यों के साथ यह हिस्सेदारी 16.87 प्रतिशत थी। 2017 में 19 सीट जीतने वाली बसपा के 5 विधायक मुस्लिम हैं। वहीं 54 सीट जीतने वाले सपा-कांग्रेस गठबंधन में 19 मुस्लिम हैं। जिनमें से 17 सपा के और 2 कांग्रेस पार्टी के हैं।

विधानसभा चुनाव              मुस्लिम  विधायक

1951-52                       41

1957                           37

1962                          30

1967                          23

1969                          29

1974                          25

1977                           49

1991                           17

1993                           28

1996                           38

2002                           64

2007                           54

2012                           68

2017                           23

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.