समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी नई सरकार में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। यह कदम राजधानी की शासन व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इस कैबिनेट में कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो दिल्ली के प्रशासन को नई दिशा देने का काम करेंगे।