दिल्ली : टीएमसी डूबती नैया , ममता बनर्जी एवं सोनिया गांधी की मुलाकात

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता  ,पश्चिम बंगाल 9 जून : की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता बनर्जी वर्तमान में दिल्ली में कांग्रेस की संसद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रही हैं। यह बैठक पार्टी के भीतर चल रहे विद्रोह के बीच रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टीएमसी के 20 सांसद, जिनमें प्रमुख नेता काकोली घोष शामिल हैं, ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने का ऐलान किया है।

टीएमसी के अंदर पिछले सप्ताह 58 विधायकों ने पार्टी से अलग होकर विपक्ष की मुख्य पार्टी बनने का दावा किया था, जिससे पार्टी में गहरा संकट पैदा हो गया है। इस विद्रोह के चलते ममता बनर्जी को संसद, विधानसभा और स्थानीय निकायों में अपनी पार्टी को एकजुट करने के लिए कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।पार्टी के केंद्रीय कार्यालय और ममता की कोलकाता स्थित आवास पर सीआईडी की टीम ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के लिए छापेमारी की है।

वहीं, भाजपा के पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के बागी नेताओं के साथ बैठक की है, जो टीएमसी के लिए और चिंता का विषय है।टीएमसी के समर्थक नेताओं ने बागी सांसदों को पार्टी और कार्यकर्ताओं से विश्वासघात करने वाला कहा है। भाजपा नेताओं ने भी टीएमसी के अंदरूनी संकट को पार्टी की कमजोर विचारधारा और संगठनात्मक दोषों का परिणाम बताया है।इस राजनीतिक संकट के बीच, टीएमसी के लिए यह एक अहम दौर है, जिसमें उसकी स्थिरता और भविष्य दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.