NEET-UG 2026 पेपर लीक: पुणे की फिजिक्स टीचर समेत 11 गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
  • पुणे की एक फिजिक्स शिक्षिका पर प्रश्नपत्र साझा करने का आरोप
  • CBI जांच में 5 राज्यों में पेपर बिक्री का नेटवर्क उजागर
  • महाराष्ट्र और राजस्थान में सबसे ज्यादा बिक्री के प्रमाण मिले
  • पैसे का लेनदेन करने वाले अभिभावकों और छात्रों की सूची तैयार कर रही CBI
  • 5 राज्यों में फैला पेपर लीक का जाल

समग्र समाचार सेवा
असम, 24 मई: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि पेपर लीक का नेटवर्क कम से कम 5 राज्यों तक फैला हुआ था। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रश्नपत्र बेचे गए, इसके बाद राजस्थान का नाम सामने आया है।

CBI के अनुसार, महाराष्ट्र से प्रश्नपत्र की प्रिंट कॉपी निकालकर राजस्थान और अन्य राज्यों में ‘क्वेश्चन बैंक’ के नाम पर भेजी गई थी।

इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर समेत कई जगहों से अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पुणे की एक फिजिक्स शिक्षिका NEET परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर जुड़ी थीं और उन्हें फिजिक्स के प्रश्नपत्र तक पहुंच हासिल थी। उन पर कुछ सवाल अन्य आरोपियों के साथ साझा करने का आरोप है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

CBI अब उन सभी अभिभावकों और आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए संदिग्ध रूप से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच एजेंसी का कहना है कि यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है और जल्द ही अन्य राज्यों में भी छापेमारी की जा सकती है।
इधर, NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए एक विशेष पोर्टल खोला है। परीक्षार्थी 22 मई से 27 मई (रात 11:50 बजे तक) अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर शुल्क वापस पा सकते हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.