समग्र समाचार सेवा
दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद, 5अगस्त।
भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपना एक माह का वेतन स्वेच्छा से दिया था। विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लिखे पत्र कहा था कि चाहे आप मुख्यमंत्री, मंत्री एंव विधायकों की डिस्कनरी ग्रांट कम कर दे, लेकिन तिरंगो की खरीद फरौत ना की जाए, जिस प्रकार आज तिरंगो का व्यापार बनाया जा रहा है जैसे सरकार द्वारा राशन डिपों एंव सरकारी विभागों में काम करवाने जाओ तो लोंगो से इसकी जबरजस्ती ना की जाए।
विधायक नीरज शर्मा ने कहा था कि फरीदाबाद प्रशासन ने पत्र जारी करके सभी प्राईवेट स्कूल संचालको से तिरंगा खरीदने के लिए कहा जा रहा है जोकि सरासर गलत है क्योकि यह सिर्फ तिरंगा नही है यह हमारे देश की आन बान शान है इसके लिए हमारी माताओ बहनो ने अपने गहनें तो छोडो अपने मांगल सूत्र तक दे दिए, माताओ-बहनो की गोदे उजड गई, सुहाग उजड गए और आज यह सरकार लोंगो से जबरजस्ती कर रही है।
विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि तिरंगों की खरीद फरौत को तुंरत रोक जाए, जैसा में अपनी इच्छा से हर घर तिरंगा के लिए एक माह का वेतन दे रहा हूँ उसी प्रकार जो देना चाहता है उससे लिया जाए किसी प्रकार की जोर जबरजस्ती ना की जाए। जैसा सरकार अगर यह अभियान चलाना चाहती है तो अपने खर्चे पर चलाए, अगर सरकार मुफ्त राशन दे सकती है तो तिरंगा झण्डा क्यों नही।
इसके बाद ही फरीदाबाद प्रशासन ने 4अगस्त 2022 को पत्र जारी करके 28 जुलाई 2022 को किए गए आदेशो को तुंरत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसपर विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि यह टीम पडिंत जी की जीत है और तिरंगा हमारी आन बान शान है…भाजपा सरकार इसे भी व्यापार बना रही है जोकि सरासर गलत है।