जिला अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने अस्पताल के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों पर किया ग्रेनेड हमला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 17 दिसंबर।
आज जिला अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने अस्पताल के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। हमले के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल जवान को उपजिला अस्पताल बिजबेहरा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बिजबेहरा अस्पताल के पास तैनात सीआरपीफ जवानों पर कुछ आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान पाटिल परमाकर के रूप में हुई है। वह 40 बटालियन में तैनात है। घायल जवान की हालत बेहतर बताई जा रही है।

बता दें कि हमले के बाद वहां से फरार हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हमला करने वाले आतंकी अभी इलाके में ही मौजूद होंगे इसे ध्यान में रखते हुए इलाके के बाहर व भीतर आने वाले रास्तों को सील किया जा रहा है। पहले बाहरी इलाकों की तलाशी ली जाएगी, उसके बाद घर-घर जाकर पूछताछ होगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.