हरियाणा के स्कूलों में कोरोना का रौद्र रूप, रेवाड़ी में 80 व जींद में 11 बच्चे पॉजिटीव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़,18नवंबर।
देश में कोरोना संक्रमण का संकट जारी है। दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने के लिए सरकार विचार कर रही है। कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज बंद है, तो कुछ राज्यों में शिक्षण संस्थान चल रह हैं। लेकिन अब इस फैसले का असर बच्चों पर कहर बनकर बरपा है। जी हां… हरियाणा के कई स्कूलों में बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। बुधवार को जींद में 11 बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बता दें कि इससे पहले रेवाड़ी में मंगलवार को 5 सरकारी और 3 प्राइवेट स्कूलों में 80 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इतने बच्चे एक साथ कोरोना वायरस से पीड़ित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिन स्कूलों में कोरोना केस सामने आए उनको 15 दिन तक बंद रखने और सैनिटाइज कराने के आदेश दिया है।

पांच सरकारी और तीन प्राइवेट स्कूलों में 80 बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभावित स्कूलों को 15 दिन तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही इन स्कूलों को सैनिटाइज कराने का भी आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने दो नवंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को नियमित तौर पर खोलने का आदेश दिया था। वहीं दिवाली से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कुछ प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के 837 बच्चों के सैंपल लिए थे। अब इन्हीं सैंपलों की रिपोर्ट आई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.