समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर।
गृह मंत्रालय के अनुसार पारा मिलिट्री के 45 डॉक्टर और 160 पारा-मेडिकल स्टाफ दिल्ली में कोविड ड्यूटी के लिए पहुंच चुके हैं। बता दे कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने 15 नवंबर को दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की समीक्षा बैठक थी जिसके बाद गृह मंत्रालय ने 10 टीमों का गठन किया है। ये 10 टीमें 100 प्राइवेट अस्पतालों का दौरा करेंगी। ये 10 टीमें अस्पतालों में बेड की क्षमता और ICU बेड की जानकारी इकट्ठा करके वहां के हालात के बारे में गृह मंत्री को जानकारी देंगी।
गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) दिल्ली एयरपोर्ट के पास कोविड अस्पताल बना रहा है। DRDO 250 ICU बेड का अस्पताल तैयार कर रहा है।
डीआरडीओ दिल्ली एयरपोर्ट के पास अपने कोविड अस्पताल में अगले 3 से 4 दिनों में 250 आईसीयू बेड और 35 BIPAP बेड बनाने के काम में जुट गया है. हालांकि इस कोविड अस्पताल में पहले से 250 आईसीयू बेड मौजूद हैं।