सैन्य भूमि घोटाले मामले में ईडी ने आईएएस अधिकारी छवि रंजन को किया गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 05 मई। प्रवर्तन निदेशालय ने सैन्य भूमि घोटाले मामले में दस घंटे लंबी पूछताछ के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी छवि रंजन को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अधिकारी अभी समाज कल्याण विभाग में सचिव पद पर तैनात है और रांची जिले के उपायुक्त रह चुके हैं। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें सैन्य भूमि घोटाले से संबंधित कई दस्तावेज़ और पुख्ता सबूत मिले थे। जांच एजेंसी ने इस मामले में उक्‍त अधिकारी को दो बार तलब किया था। छवि रंजन की गिरफ्तारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय सैन्य भूमि घोटाले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.