दिल्ली के बाद नोएडा में भी नियम लागू, शादी में 100 से ज्यादा मेहमान नहीं होंगे शामिल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समााचार सेवा
नई दिल्ली,21नवंबर।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जहां शादी में भाग लेने वाले मेहमानों की संख्या 50 कर दी गई है वहीं नोएडा में सख्ती बरती जा रही है। आज जारी आदेशों के मुताबिक गाैतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने फैसला लिया है कि अब जिले में शादी या किसी भी तरह के समारोह में अधिकतम 100 मेहमान ही हिस्सा ले सकेंगे।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उप्र शासन के निर्देशों के अनुरूप यह आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। जिलाधिकारी सुहास ने आदेश में स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी लोगों से कहा है कि आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह में 100 से ज्यादा शख्स हिस्सा नहीं लेंगे। उल्लेखनीय है देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं और इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार भी कड़े कदम उठा रहा है। वैसे केजरीवाल सरकार ने भी सख्ती दिखाते हुए मास्क न पहनने पर 500 रुपए का चालान 2 हजार का कर दिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.