समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर।
ड्रग्स के केस में हाल ही में गिरफ्तार हुई कॉमेडियन भारती औऱ उनके राइटर पति को आखिरकार जमानत मिल हीगई है. जानकारी के लिए बता दें 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।
गांजा के सेवन के लिए गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है. दोनों को 15-15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. आज सोमवार को एनडीपीएस कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन इस केस के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपांडे की अनुपस्थिति की वजह से आज सुनवाई संभव नहीं था. कोर्ट में विशेष अनुरोध पर जमानत पर सुनवाई की गई और दोनों को शर्तों के साथ जमानत दी गई है।
कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था. इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।