रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्रालय के दिनभर के चिंतन शिविर की अध्‍यक्षता करेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, सैनिक कार्य विभाग, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने पिछले महीने अलग से एक चिंतन शिविर का आयोजन किया था। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों और उनकी भागीदारी बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा हुई थी। इन विभागों ने कई विषयों की पहचान की थी जिस पर जाने माने विशेषज्ञों ने अधिकारियों को संबोधित किया था और अपने विचार साझा किये थे।

रक्षा मंत्री मंथन सत्र की उपयोगिता की समीक्षा करेंगे और विचार विमर्श से उत्पन्न सिफारिशों को लागू करने के बारे में चर्चा करेंगे। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रधान रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान, सेनाध्‍यक्ष मनोज पांडेय, रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आज की बैठक में शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.