राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को हुआ कोरोना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जयपूर, 25नवंबर।
राजस्थान में कोरोना वायरस से हाल बिगड़ता जा रहा है. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी इसकी चपेट में आ गए हैं. डॉ. रघु शर्मा की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह जयपुर के आरयूएचएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने एक दिन पहले ही कोरोना मरीजों के वार्ड का दौरा किया था. माना जा रहा है कि वह यहीं से कोरोना की चपेट में आये हैं।

डॉ. रघु शर्मा ने टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है. उन्होंने लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया आर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं. कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.