पटना लाठीचार्ज मामलें में भाजपा ने किया उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में 13 जुलाई, 2023 को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की घोर निन्दा की है।

नड्डा ने पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जिनमें रघुवरदास(पूर्व मुख्यमंत्री, संयोजक),  मनोज तिवारी, सांसद,  विष्णु दयाल राम सांसद, सुनीता दुग्गल, सांसद के नाम शामिल है। यह जांच समिति जल्द ही पटना का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.