समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28नवंबर।
भारतीय टीम ‘करो या मरो’ मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उतरेगी. सीरीज का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता था. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में कप्तान एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों के दम पर 374 रन बनाए थे. भारतीय टीम 8 विकेट पर 308 रन ही बना सकी. ऐसे में टीम इंडिया पिछली गलतियों से सबक लेकर दूसरे वनडे में उतरेगी.
विकेटकीपर : केएल राहुल
बल्लेबाज : एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर (कप्तान), विराट कोहली (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल
ऑलराउंडर्स : हार्दिक पांड्या
बॉलर्स : जोश हेजलवुड, एडम जांपा, मोहम्मद शमी
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी/शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहममद शमी, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस/कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जांपा.