कोरोना के कारण भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन….

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 30नवंबर।
राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। माहेश्वरी का रात साढ़े 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह राजसमंद से तीन बार विधायक, उदयपुर नगर परिषद की सभापति और उदयपुर की सांसद रह चुकी हैं। माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी ने कोटा नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। कोटा में वे कोरोना संक्रमित होकर उदयपुर लौटी थीं। उन्हें करीब पांच दिन होम आइसोलेशन रखा गया उसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर गीतांजलि हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर से एयर एम्बुलेंस से उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 25 दिन से वे मेदान्ता में भर्ती थीं। सूत्रों के अनुसार माहेश्वरी का पार्थिव देह आज उदयपुर लाया जाएगा तथा कोविड़ प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

माहेश्वरी के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए। पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर लिखा “किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। राजस्थान सरकार में सांसद, विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में रहते हुए उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर लाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति: पीएम मोदी”

किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा, ‘बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

एक अन्य ट्वीट करते हुए बिरला ने लिखा “किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.