समग्र समाचार सेवा
सिरसा, 2 दिसंबर।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के दोनों बेटों करण और अर्जुन चौटाला की शादी हो चुकी है। दोनों का शादी एक सप्ताह के अंतराल में ही हुई। 27 नवंबर को कर्ण और 30 नवंबर को छोटे बेटे अर्जुन परिणय सूत्र में बंध गए। ऐसे में दोनों नवविवाहित बेटे व बहुओं को आशीर्वाद देने स्वामी रामदेव मंगलवार को तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पहुंचे। योग गुरु ने फार्म हाऊस में करीब ढाई घंटे बिताए। उन्होंने कर्ण-ऐश्वर्या तथा अर्जुन-जैसमीन को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हुए नियमित योगासन करने के लिए प्रेरित किया।
कर्ण चौटाला काफी देर तक उनसे चर्चा करने में मशगूल रहे। बता दें कि योग गुरु दोपहर बाद करीब सवा 1 बजे हेलीकॉप्टर से गांव चौटाला स्थित चौ. साहब राम खेल स्टेडियम में पहुंचे थे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उन्हें तेजाखेड़ा फार्म हाऊस में ले जाया गया था।
हालांकि रामदेव से मिलने के लिए चौटाला गांव के ग्रामीण काफी संख्या में स्टेडियम के बाहर इक्_े हुए थे। बाबा ने गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिनंदन स्वीकार किया। करीब पौने 4 बजे पुनरू हेलीकॉप्टर से उड़ान भर गये। चौटाला परिवार ने उनकी आवभगत की। सबसे पहले उन्हें किन्नू जूस परोसा गया। उन्हें डबवाली इलाके में किन्नू के रकबा के बारे में बताया गया। योग गुरु को बताया कि डबवाली का किन्नू देश-विदेश में जाता है। इसके बाद रामदेव ने रायता के साथ बाजरे की रोटी खाई। उसके बाद शौक से लस्सी पी।
पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला फार्म हाऊस में मौजूद नहीं थे। ऐसे में स्वामी रामदेव ने मोबाइल पर बात करके उन्हें पौतों की शादी की बधाई दी। फार्म हाऊस में उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की बेटी शांति देवी से मुलाकात की। इस पार्टी नें कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई भी पहुंचे और अभय चौटाला से मुलाकात की और उनके दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया।