एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26सितंबर। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है. भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है. एशियन गेम्स में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है. भारतीय टीम के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके हैं.

भारत ने घुड़सवारी के 41 साल के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है. भारत ने चीन को पीछे छोड़कर खिताब पर कब्जा किया. भारत के लिए अनुष अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला, ह्रदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह ने टीम घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था.

भारतीय जोड़ी ने 209.205 अंक हासिल किए. दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले. भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही. चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले. हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले. चीन की टीम ने सिल्वर मेडल और थाइलैंड की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

घुड़सवारी टीम में शामिल ह्रदय विपुल चेड़ा मुंबई, अनुष अग्रवाला कोलकाता, सुदीप्ति हजेला इंदौर और दिव्यकीर्ति सिंह जयपुर के रहने वाले हैं.

एशियन गेम्स में यह भारत का तीसरा गोल्ड है. इससे पहले शूटिंग और महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. भारत के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.