MIG-29k Crash: 11 दिन बाद बरामद हुए कमांडर निशांत सिंह के शव के अवशेष

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 दिसंबर

10 दिन पहले अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-29 के लड़ाकू विमान के मलबे के निकट मानव शरीर के अवशेष मिले हैं जिन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है जिससे कि दुर्घटना में लापता पायलट की पहचान की जा सके। वैसे बताया जा रहा है कि यह पायलट कमांडर निशांत सिंह (Nishant Singh) के शव के अवशेष हैं। ये अवशेष गोवा के तट से 30 मील दूर पाए गए। कमांडर का शव 70 मीटर गहरे पानी में था। मिग-29 K अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर संचालन करते समय क्रैश हो गया था। विमान में सवार एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था हालांकि दूसरे पायलट कमांडर निशांत के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया था। नौसेना ने उसी दिन से उनका पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया था।

नौसेना के अनुसार 11 दिन के निरंतर अभियान के बाद आखिरकार आज अरब सागर में गोवा से तीस समुद्री मील की दूरी पर सागर में करीब 70 मीटर नीचे विमान के मलबे के पास एक मानव शरीर के अवशेष मिले। हालांकि अभी इनकी डीएनए जांच होनी है। लापता पायलट का पता लगाने के लिए नौसेना ने व्यापक अभियान शुरू किया था। इसमें युद्धपोतों, पनडुब्बियों , हेलिकॉप्टरों तथा टोही विमानों की मदद ली गयी। नौसेना के गोताखोरों ने भी दिन रात तलाश अभियान चलाया। विमानों और हेलीकॉप्टरों ने तलाशी अभियान के दौरान 270 घंटे से भी अधिक समय तक उड़ान भरी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.