अब अपने ‘Pet’ का करवाएं बीमा, बीमार या चोरी होने पर इंश्योरेंस कंपनी देगी पैसा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 दिसंबर

 अगर आपके घर में एक pet है तो ये खबर आपके लिए है। अक्सर लोग परिवार के प्रत्येक सदस्य की तरह अपने pet की हेल्थ केयर करते हैं और इसे जरुरी समझते हैं। कई बार उनके बीमार पड़ने पर अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ जाता है। इस नए जमाने की जरूरत को पूरा करने के लिए कुछ इंश्योरेंस कंपनियों ने भारत में पेट इंश्योरेंस पॉलिसियां देना शुरू किया है।

प्रिटेक्‍स्‍ट इंडिया के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता पेट केयर मार्केट है। पॉलिसीबाजार के सीबीओ (जनरल इंश्‍योरेंस) और सह-संस्‍थापक तरुण माथुर ने कहा, ”पालतू जानवर और मवेशियों के लिए हमेशा से इंश्‍योरेंस था, लेकिन, लोग कुत्‍तों पर 70,000-80,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। इन पेट्स के लिए इंश्‍योरेंस की मांग बढ़ी है।” भारत में पेट इंश्योरेंस के तहत कुत्ता, बिल्ली, चिड़िया, भेड़, बकरी, घोड़ा, खरगोश, हाथी आदि को शामिल किया जाता है। हालांकि यह बीमा ऑफर अलग-अलग कंपनी के मुताबिक बदल भी सकता है।

किसी भी अन्य बीमा पॉलिसी की तरह, इस बीमा को लेने के लिए भी एक आयु सीमा लागू है। उदाहरण के लिए, कुत्तों और बिल्लियों के लिए, बीमा खरीदने की आयु सीमा 8 सप्ताह से 8 वर्ष के बीच है। गायों के लिए, यह 2 और 10 साल की होती है, बकरियो/भेड़ों के लिए यह 1 से 7 साल के बीच होती है।

खबर के मुताबिक बजाज आलियांज जनरल इंश्‍योरेंस ने अगस्‍त 2020 से कुत्‍तों के लिए बीमा ऑफर करना शुरू किया है। जहां सरकारी बीमा कंपनियां पॉलिसी अवधि के दौरान मौत की स्थिति में सम एश्‍योर्ड का भुगतान करती हैं। वहीं, प्राइवेट कंपनियां मौत और बीमारी दोनों में कवर उपलब्‍ध कराती हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.