समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखे की बिक्री और उन्हें खरीदना गैरक़ानूनी है. दिल्ली पुलिस इसको लेकर काफी एक्टिव है और बेहद ही सख्ती बरत रहे हैं. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत बड़ी मात्रा में पटाखें बरामद किए हैं. पुलिस ने 3500 किलो पटाखें जब्त किए हैं और कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की. उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि यमुना खादर इलाके के पास ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है.
बुराड़ी इलाके में दिल्ली पुलिल ने डाली रेड
इससे पहले 21 अक्टूबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग ऑपरेशन के तहत बड़ी मात्रा में पटाखें बरामद किए थे. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इनके पास से 1104 किलो अवैध पटाखें जब्त किए थे. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुराड़ी इलाके में रेड की और पटाखें से भरे 53 कार्टून को बरामद किया. पुलिस ने गोदाम से 1000 हजार किलो पटाखें बरामद किए.
कार से बरामद हुए 100 किलो से ज्यादा पटाखे
इसके अलावा क्राइम ब्रांच NR-II को अवैध पटाखों में एक इनपुट मिला कि एक कार में पटाखें है. कार में रखे गए ये पटाखे क्राउन प्लाजा के पास आने वाले हैं. पुलिस ने ट्रैप लगाकर गाड़ी समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गाड़ी से 104 किलो पटाखें जब्त किए गए.
#WATCH Delhi: North Delhi DCP Manoj Kumar Meena says, "…Till now we have caught around 3500 kg of firecrackers and have taken action by registering FIRs…Surveillance is being done through drones near Yamuna Khadar area…" (10.11) pic.twitter.com/nmmbgMpTvd
— ANI (@ANI) November 11, 2023