फ्रंटलाइन की जीत में कार्तिक और आर्यन की घातक गेंदबाजी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 13 दिसंबर

कार्तिक दीक्षित (6/13) और आर्यन चौधरी (3/16) की घातक गेंदबाजी और आशीष सहरावत (नाबाद 29) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत डार्लिंग फ्रंटलाइन क्लब ने डी एम राइडर को आठ विकेट से पराजित कर सी एस एम क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

कार्तिक को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डी एम अकादमी की टीम कार्तिक और आर्यन की घातक गेंदबाजी के आगे 18.5 ओवर में सिर्फ 44 रन बनाकर ढेर हो गयी। जवाब में डार्लिंग फ्रंटलाइन क्लब ने लक्ष्य को सिर्फ 9 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.