भाजपा ने किसान आंदोलन में दरार डालने के इरादे से एसवाईएल का मुद्दा उठाया : जाखड़

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़  , 15 दिसंबर

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों के आंदोलन में दरार डालने के इरादे से भाजपा ने एसवाईएल का मुद्दा उठाकर अपने इरादे जता दिए हैं। उन्होंने आज यहां एक बयान में कहा कि भाजपा ऐसा करके आग के साथ खेल रही है जो किसान विरोधी कानूनों को लागू करने की अपनी जिद पूरी करने के लिए करोड़ों किसानों को आर्थिक तौर पर बर्बाद करने पर तुली हुई है। ज्ञातव्य है कि कल हरियाणा से संबंधित भाजपा सांसदों ने केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर एसवाईएल नहर का मुद्दा उठाया था। जाखड़ ने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है इस विषय पर उस समय बात करना जब किसान आंदोलन अपने चरम सीमा पर हो स्पष्ट करता है कि भाजपा के इरादे क्या हैं। इस चाल से पंजाब हरियाणा के किसानों द्वारा लड़े जा रहे संघर्ष की एकता में दरार डालना व पंजाब को डराने का प्रयास मात्र है पर पंजाब केंद्र के किसी भी दबाव से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ किसानों बल्कि अन्य वर्गों पर भी इस कानून के विपरीत असर होंगे। पंजाब ने देश के बड़े हितों की रक्षा के लिए इनके खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस आवाज को दबाने के लिए पहले रेल बंद करके केंद्र सरकार ने पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी करके आवाज दबाने का प्रयास किया था लेकिन पंजाबियों ने झुकना स्वीकार नहीं किया व पूरे राष्ट्र के किसानी को कॉर्पोरेट के चंगुल में जाने से बचाने के लिए पंजाबी दिल्ली पहुंच गए तो अब भाजपा ने नयी चाल चलकर एसवाईएल नहर का मुद्दा खड़ा कर दिया। जाखड़ ने कहा कि पंजाब से धक्केशाही का व्यवहार बंद कर के किसानों की मांग मानी जाए व कृषि कानून रद्द किए जाएं। पंजाब को किसी ज्यादती से दबाया नहीं जा सकता है। पंजाबी देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं व केंद्र सरकार के किसी जुल्म से डरकर पीछे नही लौटेगे। इसलिए केंद्र सरकार के भाजपा नेता पंजाब से उठी सच की आवाज का सम्मान करें ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.