क्रूरता की हदें पार- गर्भवती महिला की गला घोंटकर की हत्या, फिर बच्चे की निर्मम हत्या……..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 17 दिसंबर।
अमेरिका के इतिहास में 70 साल बाद ऐसा होने जा रहा है जब अमेरिकी सरकार एक महिला लिसा मोंटगोमरी को मौत की सजा देने जा रही है। इस महिला पर लगे आरोप को जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हा इस महिला पर आरोप है कि इसने एक गर्भवती महिला की पहले तो निर्ममता से गला घोटकर हत्या कर दी, फिर क्रूरता की हदें पार करके उसके गर्भाशय को काट दिया जिससे महिला के बच्चे की मौत हो गई।

साल 2004 में इंडियाना राज्य में लिसा ने गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, इसके बाद चाकू से उसके गर्भाशय को काटा और अजन्में बच्चे को काटकर निकाल लिया। इसके बाद बच्चें की भी मौत हो गई।

बता दें कि जिस दौरान हत्या की गई थी उस दौरान लिसा की उम्र 36 साल थी। साल 2007 में इंडियाना के कोर्ट ने लिसा को हत्या का दोषी ठहराया और उसे मत की सजा दी थी। बता दें कि 12 जनवरी 2021 को लिसा को मौत की सजा दी जाएगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.