पूर्व सांसद एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के वरिष्ठ सदस्य सत्य पाल जैन अपडेट: 6 जनवरी- 15 जनवरी

 दोनों राज्यपालों सहित सत्य पाल जैन ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत किया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चण्डीगढ़, 15 जनवरी। 06 जनवरी को भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से हमीरपुर जाते हुये कुछ देर के लिये चण्डीगढ़ के हवाई अड्डे पर रूके। हवाई अड्डे पर पंजाब एवं हरियाणा के दोनों राज्यपालों एवं पूर्व भाजपा सांसद सत्य पाल जैन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, महापौर अनुप गुप्ता सहित काफी अधिकारी भी उपस्थित थे।
धनखड़ ने सभी महानुभावों से खुलकर बातचीत की तथा लगभग आधा घंटा हवाई अड्डे पर रहने के बाद हमीरपुर के लिये रवाना हो गये।
धनखड़ शाम को हमीरपुर से लौटते हुये पुनः चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर हैल्लीकॉप्टर बदल कर विमान द्वारा दिल्ली के लिये रवाना हो गये। इन सभी महानुभावों ने शाम को पुनः हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई भी दी।

केन्द्र पंजाब विश्वविद्यालय को अतिरिक्त ग्रांट तुरन्त जारी करे – सत्य पाल जैन
चण्डीगढ़ 08 जनवरी। चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासलिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि वो पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को 2023-24 की ग्रांट 294 करोड़ से बढ़ाकर 346 करोड़ की जारी करें तथा भविष्य में इस पर हर वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें, ताकि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 1-1-2016 से बनती बकाया राशि जारी की जा सके।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को लिखे एक पत्र में श्री जैन ने कहा कि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें 1-1-2016 से स्वीकार की जा चुकी है परंतु केन्द्र सरकार से लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट न आने के कारण कर्मचारियों को बकाया राशि नहीं दी जा सकी है। उन्होंने लिखा कि चण्डीगढ़ प्रशासन ने अपने कॉलेजों के लिये पहले ही अपने कॉलेज के स्टाफ के लिये, कर्मचारियों को 1-1-2016 से बकाया देने की मंजूरी दे दी है। इसलिये यह आवश्यक है पंजाव विश्वविद्यालय को भी लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सके।
श्री जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि यह राशि जल्द से जल्द जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय में अनिष्चिता का माहौल जल्द से जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सम्बंध में पहले भी केन्द्र सरकार के शिक्षा मन्त्रालय को पत्र लिखा था।

हम स्वयं में श्री राम के चरित्र की प्रतिष्ठा का संकल्प ले: देवेश मौदगिल
चंडीगढ़,15 जनवरी। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ मे 51 हजार निशुल्क श्री रामचरितमानस शास्त्र को घर घर स्थापित करने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

युवा संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मौदगिल ने बताया के फाउंडेशन द्वारा अयोध्या धाम श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ मे 51 हजार निशुल्क श्री रामचरितमानस शास्त्र को घर घर स्थापित किया जायगा। यह कार्यक्रम श्री राम के संस्कारों का देश के नागरिकों के चरित्र में समावेश करवाने हेतु किया गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार श्री राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम आयोजन के आह्वान पर चंडीगढ़ में युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।

मौदगिल ने कहा के श्री रामचरितमानस शास्त्र को घर घर मे स्थापित करने का कार्यक्रम का उद्देश्य यह है के भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से हमे एक आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य, आदर्श पति, आदर्श पिता एवं आदर्श राजा बनने की प्रेरणा मिलती है। श्री राम का ना केवल एक आदर्श चरित्र था ब्लकि श्री राम कुशल प्रशासक भी थे जिनके राज्य को आज तक राम राज कहा जाता है। जहां बिना किसी भेदभाव के सामाजिक समानता के आधार पर हर नागरिक को धर्म सम्मत सम्मान पूर्वक जीवन यापन का अधिकार था।

श्री रामचरितमानस एक शास्त्र ही नहीं अपितु राज, काज एवं समाज के प्रबंधन एवं निर्देशन हेतू विश्व व्यापी सर्वोपरि मानस संविधान है। यह सनातन जीवन पद्धति का मूलभूत सिद्धांत है। राम चरित मानस जीवन के संतुलन एवं संघर्ष में मनुष्य का मार्ग दर्शन करती है।

श्री रामचरितमानस शास्त्र वितरण कार्यक्रम की शुभ शुरुआत के अवसर पर आज प्रथम प्रति श्री सत्य पाल जैन,पूर्व सांसद एवं अपर महा सौलीसीटर जनरल भारत सरकार को युवा संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा घर मे स्थापित करने हेतु दी गई। श्री जैन ने फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं कहा के श्री राम के जीवन को आत्मसात करते हुए कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल कर सकते है। जैन ने कहा श्री राम अधर्म पर धर्म की विजय एवं आदर्श और धैर्य के प्रतीक है।

इस अवसर पर युवा संकल्प फाउंडेशन से सर्व श्री बलदेव गोयल, सरदार जसज्योत सिंह अलमस्त, कर्ण वासुदेव, सत पाल गुप्ता एवं रितेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गरीब मजदूर वर्ग के साथ त्याहौर मनाना सौभाग्य की बात – सत्य पाल जैन
चण्डीगढ़ 15 जनवरी। चण्डीगढ़ की कन्सट्रक्षन वर्कर लेबर यूनियन द्वारा सैक्टर 44-सी के लेबर चौक में मकर संक्राति के अवसर पर खिचड़ी एवं दही चूरा का लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के एडीशनल सॉलीसीटर जनरल सत्य पाल जैन ने गरीबों को खिचड़ी एवं दही चूरा का प्रसाद बांटा तथा साथ ही कन्सट्रक्षन वर्कर लेबर यूनियन के नये ऑफिस का उद्धघाटन भी किया।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि गरीब मजदूर वर्ग के साथ कोई भी त्यौहार मनाना सौभाग्य की बात है इससे मन को अति प्रषंसन्ना होती है। उन्होंने इस अवसर पर गरीब मजदूरों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राम लाल, उपाघ्यक्ष गुलाब चंद यादव, राम सरीक यादव, संतोष यादव, लाल चंद, राजेन्द्र पाल, राम नारयाण, महिंद्रा यादव, सुरेष चौहान, गिरवर सिंह, जंग बहादुर यादव, सुरेन्द्र प्रताप, शाम सुंदर चौहान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.