बलरामपुर में लग्जरी गाड़ियों से लूट करने वाले बदमाशों का गिरोह ग‍िरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
बलरामपुर, 19दिसंबर।
बलरामपुर में पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना अयोध्या जिले के खंडासा थाना स्थित कोटिया खास गांव निवासी मनोज कुमार मौर्य के साथ गुजरात के बलसाड़ निवासी विकास पटवा व भगवान दास को गिरफ्तार किया है। बता दें कि लुटेरों के पास 72100 रुपये नकद, तीन लग्जरी गाड़ी, दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पांच वर्ष से गुजरात के बलसाड जिले में एक साथ रहकर लग्जरी वाहनों से लूट की घटना को अंजाम देते थे। लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश में आकर अपराध शुरू किया था। बीते दिनों सादुल्लाह नगर कस्बा में चप्पल व्यवसायी से एक लाख रुपये की लूट की थी। आरापि‍तों ने बलरामपुर के साथ गोंडा जिले के नवाबगंज में भी लूट की घटना को अंजाम दिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.