दिल्ली हाईकोर्ट ने शहाबुद्दीन को परिवार से मिलने की दी इज़ाजत, कड़ी सुरक्षा में पत्नी और बेटे से की मुलाकात
सगम्र समाचार सेवा
पटना, 22दिसंबर।
बिहार के सिवान जिले का माफिया व पूर्व सासंद शहाबुद्दीन इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने शहाबुद्दीन को उनके परिवारवालों से मिलने की इजाजत दी थी। इसके बाद बीते हफ्ते शहाबुद्दीन ने दिल्ली में ही अपनी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की थी।
बता दें कि शहाबुद्दीन 3 साल बाद अपने परिवारवालों से मिल रहे हैं, अपनी अपील में शहाबुद्दीन ने सीवान जाने की भी इजाजत मांगी थी, जिसपर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकारों और बिहार सरकार से सवाल किया था। हालांकि बाद में सुरक्षा कारणों से शहाबुद्दीन को सीवान जाने की इजाजत नहीं दी गई।
बता दें शहाबुद्दीन 2 भाईयों की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।