टाइगर स्टेट के बाद अब मध्यप्रदेश को मिला तेंदुआ राज्य नंबर वन का खिताब

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 22दिसंबर।
टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने के बाद अब मध्यप्रदेश तेंदुओं की संख्या में भी पहले नंबर पर आ गया है। जिसके आंकड़े बीते दिन केंद्रीय मंत्रालय ने जारी किए हैं।

बता दें कि सोमवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश में तेंदुए की गणना के आंकड़े जारी किए है। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,421, कर्नाटक में 1783 और महाराष्ट्र में 1690 तेंदुए पाए गए हैं। इसे लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले कुछ वर्षों में टाइगर, शेर और तेंदुए की संख्या बढ़ना वन्यजीव और जैव विविधता की गवाही है। साथ ही कहा कि, भारत में अब 12,852 तेंदुए हैं। इनकी तादाद में रिकॉर्ड 60% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश के जंगलों में
राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 के अनुसार देश में सबसे अधिक 526 बाघ मध्य प्रदेश में हैं, उसे टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। कर्नाटक 524 बाघों के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। इससे पहले, 2006 में भी मध्य प्रदेश को 300 बाघों के साथ टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त था, लेकिन 2010 में राज्य के जंगलों में बाघों की संख्या घटकर 257 रह गई थी, जिसके कारण कर्नाटक ने मध्य प्रदेश से ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा छीन लिया था। तब कर्नाटक में 300 बाघ थे. मध्य प्रदेश में 2014 में बाघों की संख्या बढ़कर 308 हुई. लेकिन कर्नाटक (408) व उत्तराखंड (340) उससे आगे रहे. साल 2018 की गणना में मध्य प्रदेश ने 526 बाघों के साथ इन दोनों राज्यों को पीछे छोड़ते हुए टाइगर स्टेट का दर्जा फिर से हासिल किया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.