मैं केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्द होगा- आलिया भट्ट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 दिसंबर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में है। उनकी शादी को लेकर अफवाहें भी तेज है।

लेकिन जब आलिया से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। आलिया ने यह भी कहा कि वह परेशान हैं कि सब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। आलिया ने कहा कि वह अभी शादी नही करेंगी क्योंकि वह अभी बहुत छोटी है। उन्होंने पिंकविला को इंटरव्यू के दौरान बताया, हर कोई मुझसे क्यों पूछ रहा है कि मैं कब शादी करने वाली हूं? आप जानते हैं कि मैं केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्द होगा।

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार साथ काम करने वाले हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.