राष्ट्रपति ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ”मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

आइए, हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और अपने राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.