समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 मार्च। यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों की अभी जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना मिलती है मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई थीं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में आग लगी। आग लगने के कारणों की अभी जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/7MLCtKbLJE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2024
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगते ही सोसायटी के सभी लोग बाहर आ गए थे और अफरा तफरी का माहौल बन गया। नोएडा फायर ऑफिसर के मुताबिक, फ्लैट बंद पड़ा था। फ्लैट में कोई नहीं था।