हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में 27 जनवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय अंडर- 20 आइस हॉकी टूर्नामेंट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कुल्लू,25दिसंबर।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में 27 जनवरी से राष्ट्रीय अंडर- 20 आइस हॉकी टूर्नामेंट शुरू होगा। जिसके संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार स्पीति के काजा में 3720 मीटर की ऊंचाई पर बने आईस हॉकी स्टेडियम में दूसरी बार प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। भारतीय आईस हॉकी संघ के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कैंप भारतीय आईस हॉकी संघ करवा रहा है। 165 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल प्रशिक्षण देंगे। जींदी ने कहा कि लाहौल-स्पीति में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं।

इस बार राष्ट्रीय स्तर का अंडर-20 आईस हॉकी टूर्नामेंट काजा में होगा। एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि एक जनवरी से गुलमर्ग में एडवांस कोचिंग कैंप होने जा रहा है। इसमें काजा में प्रशिक्षित होने के वाले बेहतरीन प्रतिभागियों को कोचिंग के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद उनमें से नेशनल टीम में उनका चयन होगा। पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हिमाचल में होने जा रही है।

इंटरनेशनल स्तर के मानकों के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कोविड के चलते 31 और 61 मीटर का आईस हॉकी स्केटिंग स्टेडियम कम समय में तैयार किया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.