जम्मू कश्मीर राज्य की पहली महिला बस ड्राइवर बनी पूजा देवी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26दिसंबर।
वर्तमान समय देश की महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है औऱ हर जगह अपनी भागीदारी से देश की गौरव बढ़ा रही है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक और महिला ने..जी हां पूजा देवी जम्मू कश्मीर राज्य की पहली महिला बस ड्राइवर बनी है। यह नौकरी पाते ही उन्होंने पूरे राज्य और देश का मान बढ़ाया है।

तीस वर्षीय पूजा को जम्मू कश्मीर परिवहन विभाग में नौकरी मिली है और ड्राइवर की नौकरी पाते ही उन्होने केंद्र शासित प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर होने का इतिहास रच दिया है. पूजा कहती है कि उन्हें शुरू से ही ड्राइविंग का शौक था और वे पहले कार और दूसरी गाड़ियां चलातीं थीं लेकिन वे बड़ी गाड़ियों को चलाने का सपना पूरा करना चाहती थीं और अब उनका सपना पूरा हो गया है।

बता दें कि पूजा देवी कठुआ जिले से संधार बसोहली गांव की रहने वाली हैं और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है. परिवहन विभाग की तरफ से उन्हें जम्मू और कठुआ के बीच बस चलाने की जिम्मेदारी मिली है।

अपनी नौकरी के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा कि मैं इस नौकरी को पाने का इसलिए ख्वाब देख रही थी क्योंकि मैं यह साबित करना चाहती थी कि सिर्फ पुरुष ही यात्री बस को नहीं चाल सकते. उन्होंने बताया कि इस जॉब से पहले उन्होंने टैक्सी और ट्रक भी कई बार चलाए हैं।

पूजा देवी ने बताया कि वह ड्राइविंग की ट्रेनिंग भी देती हैं. उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक हालात काफी कमजोर है और इसके लिए मैं एक ट्रेनिंग स्कूल में ड्राइविंग भी सिखाती हूं जिसके मुझे दस हजार रुपये मिलते थे लेकिन आज के समय दस हजार रुपये में परिवार चलाना बहुत मुश्किल है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.