बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बोले सौरव गांगुली- गवर्नर मिलना चाहते थे, इसलिए मैं मिल लिया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीजेपी में शामिल होने के आसार नजर आने लगे हैं, लेकिन सौरव गांगुली ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गवर्नर मिलना चाहते थे, इसलिए मैं मिल लिया।

सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या वह या परिवार का कोई सदस्य बीजेपी में शामिल होगा, इसका सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल मिलना चाहते हैं, मिलने को क्बुया ला रहे हैं तो मिल ही लेना चाहिए। वहीं राज्यपाल से अपनी मुलाकात को गांगुली ने शिष्टाचार मुलाकात बताया। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर गांगुली ने कहा था कि क्या वे किसी से नहीं मिल सकते हैं?

बता दें कि सौरव गांगुल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे थे। इसके साथ ही वह आज अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे। बीजेपी नेताओं से मिलने और राजनीतिक गतिविधियों के बाद सौरव गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.