दिल्ली में आसमान छूने वाली गर्मी के बीच ,झमाझम बरसे बादल; मौसम हुआ सुहावना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30 मई। राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज दिल्ली में तापमान आसमान छू गया और पूरे देश में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली में पारा जब 52.3 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया तब कुदरत ने थोड़ी राहत दी। दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली और यहां आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली वालों को इस बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटों में केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया है। राजधानी में पहली बार तापमान 52 डिग्री के लेवल को पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।

आईए[मडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है। इसमें कहा गया है कि विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति भी बनी रही।

अगले 24 घंटे में केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 मई को कहा कि अगले 24 घंटों में मॉनसून केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मॉनसून के लिए माहौल अनुकूल है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.