मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों से चाय पर जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर की चर्चा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 7जनवरी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रारंभ की मंत्रियों से चाय पर चर्चा। विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर दिए निर्देश। मुख्यमंत्री से
पहले आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भेंट की। इसके बाद खेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भेंट की। दोनों मंत्रियों ने विभागीय क्रियाकलापों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी और सुझाव भी दिए।

जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय और उनके क्रियान्वयन के संदर्भ में संवाद की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए यह पहल की गई है । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 जनवरी को सीहोर जिले के कोलार बांध विश्राम गृह में मंत्रियों से हुई दिन भर की चर्चा के पश्चात यह निर्णय लिया था कि वे प्रतिदिन मंत्रियों से इस तरह की चर्चा करेंगे। इस भेंट और चर्चा के पश्चात मंत्री गण मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनहितकारी कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय स्तर पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।मंत्री, योजनाओं की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिक गतिशील होकर कार्य करेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.