बिल्हौर: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी विद्यालय में बांटे एक्सपायरी बिस्किट, बच्चों की तबीयत बिगड़ी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

बिल्हौर, 17अगस्त। बिल्हौर के राजेपुर स्थित सरकारी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लापरवाही के चलते बच्चों को एक्सपायरी बिस्किट बांट दिए गए, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, बच्चों के अभिभावक तुरंत विद्यालय पहुंच गए। दावा किया गया कि एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, हालांकि ग्राम प्रधान के अनुसार कोई भी बच्चा गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ है।

विद्यालय में उपस्थित 150 स्टूडेंट्स

बिल्हौर विकासखंड के राजपुर गांव स्थित संविलयन विद्यालय (जूनियर व प्राइमरी) में प्रधानाचार्य सुरेंद्र राठौर के साथ दो शिक्षामित्र सहित कुल नौ शिक्षक हैं। विद्यालय में 160 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 150 बच्चे उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों में बिस्किट के पैकेट वितरित किए, जो कि किसी समाजसेवी ने दिए थे। परंतु, बिस्किट बांटने से पहले किसी ने पैकेट्स पर लिखी एक्सपायरी डेट चेक नहीं की। करीब तीन दर्जन पैकेट्स की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी।

प्रिंसिपल से मांगा गया स्पष्टीकरण

स्थिति बिगड़ते देख विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को बिस्किट खाने से मना कर दिया और तुरंत मिठाई मंगाकर बांटी गई। इस दौरान झूला झूल रहे एक छात्र साहबान की तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि, विद्यालय प्रशासन के अनुसार कोई भी बच्चा गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ। भूलवश एक्सपायरी बिस्किट वितरित हो गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने इस लापरवाही पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम रश्मि लांबा के निर्देश पर नायब तहसीलदार सीपी राजपूत ने मामले की जांच के लिए विद्यालय का दौरा किया।

 

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.