गुजरात में बारिश और बाढ़ का कहर: इंसानों के साथ-साथ जानवर भी परेशान, रिहायशी इलाकों में घुसे मगरमच्छ
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29अगस्त। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है, जिससे इंसानों के साथ-साथ जानवर भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ की वजह से जंगली जानवर अपने प्राकृतिक आवासों को छोड़कर रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं। वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में लोगों ने अपने घरों और सड़कों पर मगरमच्छों को देखा, जिससे उनमें भय और चिंता का माहौल पैदा हो गया है।