केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने मैराथन बजट भाषण देकर बनाया इतिहास

समग्र समाचार सेवा
तिरुवनंतपुरम,16जनवरी।
केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करके 3 घंटे और 17 मिनट में मैराथन भाषण देकर नया रिकार्ड बनाया। 2 घंटे और 54 मिनट के सबसे लंबे बजट भाषण के लिए पहले का रिकॉर्ड दिवंगत केरल कांग्रेस के नेता और तत्कालीन वित्त मंत्री केएम मणि के नाम पर था।

बता दें कि इसाक ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में पलक्कड़ जिले के कुझलमंडम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा स्नेहा द्वारा लिखी एक कविता प्रस्तुत किया। यह विधानसभा चुनाव से पहले पिनराई विजयन सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला छठा और इसाक का 12 वां बजट है। वेलफेयर योजनाओं के साथ शुरुआत करते हुए वित्तमंत्री ने वेलफेयर पेंशन में 1,600 रुपये की वृद्धि की घोषणा की और 8 लाख नई नौकरियों का वादा किया। उन्होंने पांच वर्षों के भीतर डिजिटल प्लेटफार्मों में 20 लाख रोजगार सृजन का भी वादा किया। इसके अलावा उन्होंने केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) द्वारा 15,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि केरल में सभी परिवारों के पास लैपटॉप होगा। ‘आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आधी कीमत पर लैपटॉप मिलेंगे। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। वित्तमंत्री इसाक ने कहा कि K-FON सभी घरों तक इंटरनेट पहुंचाएगा, और परियोजना को जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। केरल इनोवेशन चैलेंज के लिए 40 करोड़ रुपये और स्टार्ट-अप परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.