समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20 सितम्बर। नॉर्वे में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, और अब यह देश दुनिया के लिए एक उदाहरण बन गया है। हाल ही में नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन द्वारा जारी किए गए व्हीकल रजिस्ट्रेशन डाटा के अनुसार, नॉर्वे में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद ने पेट्रोल कारों को पीछे छोड़ दिया है। यह बदलाव नॉर्वे के पर्यावरणीय लक्ष्यों और सतत परिवहन नीतियों की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।