समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 अक्टूबर। लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए अपनी रणनीति को स्पष्ट करते हुए छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर सपा ने मजबूत दावेदार उतारने का दावा किया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर कांग्रेस के साथ संभावित टकराव की अटकलें इस घोषणा के बाद जोर पकड़ रही हैं।