भारतीय महिला टीम की श्रीलंका पर जीत ने पाकिस्तान के लिए बढ़ाईं मुश्किलें: सेमीफाइनल की राह के समीकरण
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 अक्टूबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के साथ न केवल अपनी स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि इससे पाकिस्तान की टीम के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। भारतीय टीम ने ग्रुप ए में अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया है, जिसके परिणामस्वरूप हरमनप्रीत कौर की टीम अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है।