समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,1 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। इस दौरे में टीम इंडिया को कुछ अहम मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके केंद्र में कप्तान रोहित शर्मा, मेंटर गौतम गंभीर, और वरिष्ठ खिलाड़ियों का योगदान होगा।