उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहीदी पार्क में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन कर रहे प्रदर्शन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30 जनवरी।

26 जनवरी पर देश में किसान आंदोलन के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने खूब हिंसा की और इस हिंसा में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया। इस हिंसक घटना में 400 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जहां एक तरफ किसानों के समर्थन में लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी है वहीं दूसरी तरफ घायल पुलिसकर्मियों के साथ हुई दरिंदगी को लोग भुलते हुए नजर आ रहे है। लेकिन उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग के साथ दिल्ली पुलिस के परिजन शहीदी पार्क में प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के परिजनों की मांग है कि हिंसा के आरोपियों के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. बता दें कि इस प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं साथ ही वे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो हिंसा का शिकार हुए थे. बता दें कि इन परिजनों में महिलाएं भी शामिल हैं. यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. इनकी मांग है कि 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के नाम पर किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा की गई. इस दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मियों को मारा-पीटा गया व उनपर हथियारों और लाठियों से हमला किया गया. इस दौरान करीब 400 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस सख्ती दिखा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.