पाकिस्तान और चीन की सांठ-गांठ, चीनी वैक्सीन मिलने के बाद बुधवार से शुरू होगा टीकाकरण
समग्र समाचार सेवा
इस्लामाबाद,2फरवरी।
चीन से कोविड-19 वैक्सीन के पांच लाख खुराक पाकिस्तान में पहुंचने के बाद बुधवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। पाकिस्तान वायु सेना के एक विशेष विमान से सोमवार सुबह वैक्सीन की पहली खेप यहां पहुंची।
पाकिस्तान के समाचारपत्र डान की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कल नूर खान हवाईअड्डे में आयोजित एक समारोह में चीनी राजदूत नोंग रोंग की ओर से सिनोफार्मा वैक्सीन की पांच लाख खुराक प्राप्त की है।
जानकारी के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वैक्सीन के डोज भेजने की प्रक्रिया को शुरू हो गयी है।