बड़ा हादसा: मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले में नहर में गिरी 54 यात्र‍ियों से भरी बस, 47 लापता

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 16फरवरी।
मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. 54 यात्र‍ियों से भरी एक बस सीधी में एक नहर में गिर गई. इस हादसे में 7 लोगों को बचाया गया है, 47 लापता लोगों की तलाश जारी है।
बता दें कि इस हादसे में गायब यात्र‍ियों के बचाव व तलाशी अभियान जारी है। यह बस सतना जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब तेज गति से जा रही बस पर ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। लोगों को बचाया गया, बाकी यात्रियों की तलाश जारी है। एक टीम मौके पर मौजूद है, रेस्‍‍‍‍‍क्‍यू ऑपरेशन चल रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ, बस सीधी से सतना जा रही थी। अभी विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.