सोने में के दाम में आई गिरावट, चांदी के दाम में तेजी- जानें 10 ग्राम सोने का भाव

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भावों में कमजोरी आते हुए दिखाई दी लेकिन चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। सोना 320 रुपए गिरकर 45,867 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 28 रुपये की मामूली तेजी के साथ 68,283 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19फरवरी।
गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भावों में कमजोरी आते हुए दिखाई दी लेकिन चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। सोना 320 रुपए गिरकर 45,867 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 28 रुपये की मामूली तेजी के साथ 68,283 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह सोने में अप्रैल की फ्यूचर ट्रेड 171.00 रुपये की गिरावट के साथ 46,443.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं चांदी की मार्च की फ्यूचर ट्रेड 903.00 रुपये की गिरावट के साथ 67,591.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हुआ। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.86 डॉलर की गिरावट के साथ 1,767.93 डॉलर प्रति औंस के रेट पर बंद हुआ। वहीं चांदी का करोबार 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 26.66 डॉलर के स्तर पर हुआ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.