तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय का शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • तमिलनाडु में 2 सप्ताह के भीतर 717 TASMAC (शराब) की दुकानों को बंद करने का आदेश।
  • मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के पास स्थित दुकानों पर कार्रवाई।
  • राज्य में कुल TASMAC दुकानों की संख्या 4,765 है।
  • सर्वेक्षण में धार्मिक स्थलों के पास स्थित 276 दुकानों की हुई पहचान।
  • तमिलनाडु सरकार का कड़ा फैसला।

समग समाचार सेवा:
तमिलनाडु, 12 मई: तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने राज्य भर में मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। सरकार ने इस कदम को दो सप्ताह के भीतर प्रभावी करने का आदेश दिया है।

एक सरकारी सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि कई शराब की दुकानें संवेदनशील क्षेत्रों के काफी करीब संचालित हो रही थीं। आंकड़ों के अनुसार:
• 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास हैं।
• 186 दुकानें शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित हैं।
• 255 दुकानें बस स्टेशनों के करीब स्थित हैं।

सरकार के अनुसार, यह निर्णय छात्रों, आम यात्रियों और धार्मिक स्थलों के वातावरण को सुरक्षित और पवित्र बनाए रखने के लिए लिया गया है। आबकारी विभाग और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन दुकानों पर ताले लग जाएं। मुख्यमंत्री के इस बड़े फैसले की राज्य भर में व्यापक चर्चा हो रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.