असम के श्रीभूमि में 3 महीने में 49 नवजातों की मौत, जाँच शुरू

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • श्रीभूमि में 3 महीने में 49 नवजातों की मौत, कछार व हैलाकांदी मिलाकर कुल 148 मौतें
  • मौत के प्रमुख कारण: ऑक्सीजन की कमी, कम वजन, सेप्सिस
  • बराक घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल
  • सरकार ने गहन जांच के आदेश दिए, सुधारात्मक कदम तय होंगे

समग्र समाचार सेवा 

बराक ,असम 8 जुलाई :  असम के बराक घाटी क्षेत्र के श्रीभूमि जिले में पिछले तीन महीनों में 49 नवजातों की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी अवधि में कछार में 74 और हैलाकांदी में 25 शिशुओं की मौत हुई, जिससे कुल संख्या 148 पहुँच गई है।

इन मौतों के बाद राज्य सरकार ने पूरी घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मतीन्द्र सूत्रधार ने बताया कि प्रत्येक केस की विस्तार से समीक्षा की जा रही है ताकि असली कारण सामने आ सके और सुधारात्मक कदम सुझाए जा सकें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मौत के मुख्य कारणों में जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी (बर्थ एस्फिक्सिया)कम वजन और नवजात सेप्सिस शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा जटिलताओं के अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी भी एक बड़ा मुद्दा है।

सरकार ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी होते ही जिम्मेदारी तय की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.